Showing posts with label साईं सिमरन. Show all posts
Showing posts with label साईं सिमरन. Show all posts

Wednesday, January 27, 2021

साईं सिमरन सोसाइटी में 72 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

उत्कृष्ट कार्यों के लिए रामदुलारी कुमारी और भारती डोंगरे सम्मानित 

रायपुर। शंकर नगर इलाके में भावना नगर स्थित साईं सिमरन सोसाइटी में गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बेहतर काम के लिए रामदुलारी कुमारी, भारती डोंगरे, सुनीता सिंह, सोसाइटी के कर्मचारी राजू और कमला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुशाग्र, रीति टांक आदि बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्वर्ण सिंह चावला, संजय सिंह, भूपेंद्र परमार, विकास पाठक, प्रसाद कामाविसदार, उज्जवल चक्रवर्ती, चंद्रशेखर पांडेय, वायपीएस परिहार, ज्योति टांक, कविता त्रिपाठी, मौसमी रानी, माधुरी टांक आदि रहवासी मौजूद थे।