Showing posts with label छिंदवाड़ा न्यूज. Show all posts
Showing posts with label छिंदवाड़ा न्यूज. Show all posts

Friday, December 30, 2016

बिछुआ की आरजू भादे को मिला गोल्ड मेडल

दक्षिण कोरिया में कराते में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

इंदौर में आयोजित 62वें राष्ट्रीय शालेय खेलों में बिछुआ निवासी जगदीश भादे की पुत्री आरजू भादे ने कराते में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इन खेलों का आयोजन 25 से 29 दिसंबर किया गया था। गोल्ड मेडल हासिल करने वाली आरजू दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आरजू के पिता सहित माता ज्योति भादे, ट्रेनर नितेश चौरिया, विकासखंड कराते प्रमुख एसआर दुपारे ने बधाई दी है।